Sahebganj News : MNHP के तहत विशेष जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

किशोरों को नशे से दूर रखने पर दिया गया विशेष जोर

Sahebganj News : MNHP के तहत विशेष जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

साहिबगंज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (MNHP) के तहत विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति तथा बच्चों और किशोर-किशोरियों के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

साहिबगंज : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अर्शी खानम एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनम कुमारी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नशा मुक्ति को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अर्शी खानम ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार से गंभीर परिणामों से बचने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर परिवारों को प्रभावी परामर्श उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

वहीं, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने किशोर-किशोरियों को नशा से दूर रखने, उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने तथा उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सभी के बीच समन्वित प्रयास आवश्यक बताया।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति, साहिबगंज संस्था, झारखंड विकास परिषद के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित कर समाज को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

यह भी पढ़ें Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
ज्यादा सोना भी सेहत के लिए खतरनाक! जानिए ओवरस्लीपिंग के नुकसान
लखनऊ आशियाना कांड: बेटे ने पिता की हत्या कर शव काटा, बहन 4 से दिन कैद
Giridih News : खंडोली डैम परिसर में छात्रों ने मनाया पिकनिक डे
Dumka News : रामगढ़ प्रखंड में ‘100 दिवसीय अभियान’ के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Pakur News : जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई-साइकिल
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर दुमका में बज्रगृह का निरीक्षण
पाकिस्तान कोहट में पुलिस वैन पर हमला: DSP असद महमूद समेत 7 की मौत, वैन जलाई
Dumka News : बाल विवाह कानूनन अपराध, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: बीडीओ
Mercedes-Benz CLA Electric भारत लॉन्च: 792 km रेंज, 20 मिनट चार्ज, कीमत और बुकिंग डिटेल्स
प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी का रूप देने की कोशिश नाकाम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ramgarh News : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में एफएलएन मेले का भव्य आयोजन