30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन

डीजीपी अनुराग गुप्ता सीआईडी और एसीबी के प्रभार से हटाये गए

30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन
राकेश रंजन

झारखंड सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी का प्रभार हटा लिया गया है। चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया। वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला, जबकि जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी नियुक्त किया गया।

रांची: झारखंड सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य सरकार ने डीजीपी पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) एसपी के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया है। वहीं, वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है।

किस अधिकारी का कहां तबादला

  • डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया।
  • वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।
  • प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया। साथ ही प्रिया दुबे जैप एडीजी और प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के प्रभार में रहेंगी।
  • रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे।
  • बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया।
  • नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया।
  • दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।
  • सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे।
  • सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।
  • आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया।
  • सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।
  • पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।
  • शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसीबी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
  • पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।
  • देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।
  • अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
  • एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।
  • अमित रेनू को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) एसपी बनाया गया।
  • जैप 10 के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित सौरभ का तबादला करते हुए देवघर एसपी बनाया गया है।
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस