Ramgarh news: कुख्यात अपराधी राहुल तुरी का दामोदर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्निक
अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाया राहुल का बाप छोटन तुरी
भाई का अंतिम संस्कार करने के बाद सत्यम कुमार तुरी ने बताया कि बाकी की प्रक्रिया वह अपने पैतृक गांव से ही करेगा। उसने बताया कि अपनी भाई की हरकतों की वजह से उसका पूरा परिवार बिखर गया।
रामगढ़: रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मारे गए कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक का अंतिम संस्कार हो गया। सोमवार दोपहर उसके शव का रामगढ़ के दामोदर नदी घाट पर परिवार वालों ने अंतिम संस्कार किया।
राहुल के भाई सत्यम कुमार तुरी ने उसे मुखाग्नि दी। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राहुल के शव को उसके भाई सत्यम कुमार तुरी, मामा गणेश तुरी और एक अन्य रिश्तेदार विजय कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस से रिसीव किया। वे लोग शव को अपने पैतृक गांव नहीं ले जाना चाहते थे। इस वजह से उसका अंतिम संस्कार रामगढ़ में ही किया गया। अंतिम संस्कार में रामगढ़ पुलिस के द्वारा भी उन्हें सहयोग किया गया है।
अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाया राहुल का बाप छोटन तुरी

