Palamu news: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की कार्यवाई, छह एकड़ पोस्ता की खेती काे किया नष्ट 

इस क्रम में 10 से 15 गांजा के पौधों को भी विनष्ट किया गया

Palamu news: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की कार्यवाई, छह एकड़ पोस्ता की खेती काे किया नष्ट 
इस क्रम में 10 से 15 गांजा के पौधों को भी विनष्ट किया गया (तस्वीर)

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में छापा मारा और अवैध पोस्ता खेती का खुलासा किया। टीम ने मौके पर ही फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया और संबंधित मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

पलामू: जिले के नावा जयपुर और मनातू थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में शनिवार को पोस्ता-अफीम की खेती को लेकर अभियान चलाया गया। नावाजयपुर के बुढ़ी गांव में एक एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट की गयी। इस क्रम में 10 से 15 गांजा के पौधों को भी विनष्ट किया गया। इसी तरह मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रु के जंगल में पुलिस एवं वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 एकड़ में अवैध रूप से की गई पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया।

नावा जयपुर में कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे ने किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिलने पर दलबल के साथ ग्राम बुढ़ी के जंगल में पहुंचे एवं करीब एक एकड़ में लगी पोस्ता-अफीम की खेती को नष्ट किया। इसी दौरान 10 से 15 गांजा के पौधों को नष्ट किया। वहां के आमजनों एवं बच्चों से मिलकर पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित किया।

वहीं दूसरी ओर मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रु के जंगल में पुलिस और वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब पांच एकड़ में अवैध रूप से की गई पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में छापा मारा और अवैध पोस्ता खेती का खुलासा किया। टीम ने मौके पर ही फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया और संबंधित मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena