लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक

निर्वाचन को त्रुटिरहित संपन्न कराने के निर्देश, निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक

लोहरदगा में उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी कोषांगों को समय पर तैयारी व प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस

लोहरदगा : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज नगरपालिका (आम) निर्वाचन,2026 को लेकर आवश्यक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन को त्रुटिरहित संपन्न कराये जाने के लिए पूरी तैयारी करने व आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण व संवेदनशील कार्य है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाईश नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों व कर्त्तव्यों की जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी मार्गदर्शिका का अध्ययन कर लें। निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कार्मिक कोषांग आवश्यक पदाधिकारियों व कर्मियों की सूची तैयार कर लें। निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाए। जो भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित करना है उसकी समय-सारिणी बना ली जाए। इसी प्रकार मतपेटिका, आवश्यक सामग्री आदि की तैयारी कर ली जाए।

निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

आज की बैठक-सह-प्रशिक्षण में निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने व लागू होने के उपरांत किये जानेवाले कार्य व दायित्वों की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दी गई। इसमें आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन, नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी, नाम निर्देशन पत्रों में लगनेवाले शुल्क, चुनाव चिन्ह का वितरण, अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय की जानकारी देना समेत अन्य बिंदु शामिल थे।

यह भी पढ़ें साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव

आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी कोषांगों वरीय, नोडल व प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें कायस्थ समाज को एकजुट करने पर जोर, हजारीबाग में हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज