मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में स्व. अवनीश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना 

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में स्व. अवनीश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में स्वर्गीय अवनीश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भावभीनी स्मृतियों के साथ मनाई गई। दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, सामूहिक भजन और दो मिनट का मौन रखकर उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने अवनीश शर्मा के विनम्र, दयालु और कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मचारी, प्रशासक और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

कोडरमा: श्रद्धा, संवेदना और स्मृतियों से भरे वातावरण में मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में आज स्वर्गीय अवनीश शर्मा कनिष्ठ सुपुत्र स्वर्गीय मंजुला शर्मा एवं प्रो. (डॉ.) के.पी. शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि गरिमामय ढंग से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रजनीश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्व. अवनीश शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. अवनीश जी के प्रति भावपूर्ण श्रद्धा प्रकट की।

इसके उपरांत वातावरण भक्तिमय हो उठा जब विद्यालय प्रांगण में सामूहिक भजन का आयोजन किया गया। मधुर सुरों और सुमधुर भजनों के बीच उपस्थित सभी जनों ने अवनीश जी को याद किया। उनके व्यक्तित्व की मधुर स्मृतियाँ हर हृदय को स्पर्श कर गईं।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. अवनीश शर्मा एक विनम्र, दयालु और कर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। जिन्होंने सदैव दूसरों के कल्याण और विद्यालय की प्रगति को प्राथमिकता दी।

यह भी पढ़ें: धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासक राम प्रवेश पांडे, आभास शंकर मिश्रा, रविशेखर,  हिमांशु सिंह, निदेशक बैजनाथ प्रसाद स्नेही बी एड कॉलेज डोमचांच, रंजीत कुमार, भाल चंद्र पांडे सेफ़्टी ऑफ़िसर, अभिषेक कुमार पांडे, शिव कुमार साव, रीता कुमारी, कुमुदिनी लकड़ा, प्रीति चौधरी अमिता कुमारी, अलख सिंह, राजन मेहता, प्रिंस वर्णवाल, संजीत शर्मा, अंजली सिंह, रिया सिंह, आर्ची, प्रीति प्रियदर्शी, राकेश रौशन, अहसान अली सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: राजाबर के कुसहनियां गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, महादेवशाल स्टेशन पर रुकेंगी 22 जोड़ी ट्रेनें
बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से कूदे शोरूम संचालक, दर्दनाक मौत
दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल