अविभाजित भारत का दौर, खुला व्यापार व सुगम माहौल के चश्मदीद 100 वर्षीय चुन्नीलाल

उनके पिता और दादा यहां के किसानों को देते थे कपड़ा 

अविभाजित भारत का दौर, खुला व्यापार व सुगम माहौल के चश्मदीद 100 वर्षीय चुन्नीलाल
100 वर्षीय चुन्नीलाल

कोडरमा: 1920-25 का दशक मुल्क अपनी आजादी के लिए भीतर ही भीतर आंदोलित तो था पर उस दौर में मुल्क विभाजन से कोसों दूर था, तब शायद जन मानस के जेहन में इसका कुछ भी भान तक न था, सरगोदा इलाके का एक गांव मोंग अब के पाकिस्तान का हिस्सा. मोंग गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह और उनके पिता अतर सिंह दोनों कपडे का व्यापार करते थे. दोनो उस दौर में वहां से ट्रेन के जरिये कोलकाता जहां उनकी व्यापारिक गद्दी थी वहां आया जाया करते थे.

उस दौर में अविभाजित भारत के माहौल में हर जगह आने जाने का खुला वातावरण था. व्यापार के लिए लोग आते जाते रह्ते थे. 100 वर्षीय चुन्नीलाल की मानें तो उनके पिता ज्ञान सिंह और दादा अतर सिंह उस दौर में कोलकाता से कोडरमा कपड़े के काम केलिए आते जाते रहते थे. उनके अनुसार उस जमाने में उनके पिता और दादा यहां के किसानों को कपड़ा देते थे जब उनकी फसल कटती थी तो वे फिर आकर पैसा ले जाते थे, यह चलता था विश्वास के भरोसे.

चुन्नीलाल के मुताबिक उस दौर में मोंग से लालमुसा वहां से लाहौर फिर फ्रंटियर एक्सप्रेस से कोलकाता आने जाने का रूट था. कोलकाता से फिर अपने गन्तब्य तक जाते थे. बाद के दिनों में यहां व्यापार अच्छा हो जाने पर उनके पिता व दादा ने तिलैया शहर के हटिया इलाके में आटा चक्की शुरु की. तब चुन्नीलाल मोंग में ही रहकर पढाई कर रहे थे. फिर पिता ने उन्हें 1938 में यहां बुला लिया एवं कक्षा 6 में उनका दाखिला सी एच हाई स्कूल में कराया गया, मगर पढ़ाई में दिल नही लगा.

14-15 वर्ष की उम्र में चुन्नीलाल ने शादीलाल (जो उम्र में बडे थे) के साथ कोडरमा बाजार में साझेदारी में 8 अप्रैल 1940 को दिन के 2 बजकर 40 मिनट पर पूजा स्टोर्स के नाम से दुकान शुरु की. 14 वर्षों के बाद उनका व्यापार 1954 में अलग हो गया. उन्होने वहीं बगल में मदन स्टोर्स की शुरुवात की परन्तु 4 वर्षों के बाद उन्होंने उस दुकान को बंद कर तिलैया शहर स्टेशन रोड में जनता स्टोर्स शुरु किया. इस व्यापार में भी 6 वर्षों तक रहे फिर 1965 में अब के स्मार्ट बाजार के सामने सलुजा वाइन शॉप का व्यापार शुरु किया. दो साल बाद इसे छोड कोलकाता से लाकर दवा का व्यापार शुरु किया. यह व्यापार खूब अच्छा चला. इस दौरान 1973 में एक पशु की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गये और उनसे यह व्यापार भी छूट गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल

अविभाजित भारत में व्यापार करना था सुगम 

चुन्नीलाल की माने तो अविभाजित मुल्क के दौरान व्यापार करने का माहौल सुगम तो था मगर अंग्रेजी हुकूमत की कई बंदिशें भी थी. बचपन की यादों को लेकर कहते हैं उनके गांव मोंग से उत्तर में झेलम नदी और पश्चिम में बड़ी व उपयोगी नहर थी. विभाजन के पहले तक उनकी माता जी वन्ती देवी और दादी हरदेयी देवी गांव में ही रह रही थीं. वह विभाजन के 6 दिन पूर्व दूसरे परिजन के साथ 9 अगस्त 1947 को यहां सकुशल आ गये थे और सब कुछ वहीं छूट गया.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं

उनके मुताबिक मुल्क की आजादी के बाद 1952 में हुए चुनाव में उन्होने पहली बार मत डाले थे, यह सिलसिला अनवरत जारी है. चुन्नीलाल जीवन के इस पड़ाव पर अतीत को याद्कर काफी रोमांचित हो जाते हैं. कहते हैं जीवन भर हमारा परिवार मैं स्वयं सम्मान और दूसरों के प्रति सहयोग के भाव से काम किया, जिंदगी जिये पर अब ये चीजें समाज में घटती जा रही हैं. शायद इससे नेशन भी कहीं न कही कमजोर हो रहा है इसे मजबूत किया जाना चाहिए. उनकी मानें तो घट रहे सामाजिक सरोकार को भाइचारगी व मोह्ब्ब्त से पाट कर ही समाज में इंसानियत की तस्वीर बदल सकती है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल