Suspense News: गुमो में घर के पीछे मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही छानबीन

Suspense News: गुमो में घर के पीछे मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही छानबीन
फाइल फ़ोटो

तिलैया थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल थाने में किसी के भी गुमशुदगी का कोई मामला नहीं आया है। वहीं उक्त वार्ड के आसपास भी किसी व्यक्ति के लापता होने की कोई खबर नहीं है।

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमो के वार्ड संख्या 17 में शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। दरअसल उक्त शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है, जो पूरी तरह से सड़े गले अवस्था में है। जानकारी के अनुसार गुमो के वार्ड संख्या 20 में झखर महतो नामक एक व्यक्ति के मकान के पिछले हिस्से से काफी बदबू आ रही थी। जिसके पश्चात लोग इसके कारण की तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच मंगलवार को बगल के घर के छत पर खेल रहे एक बच्चे को दिखा कि एक अधेड़ सा व्यक्ति झखर महतो के घर के पीछे संकरे से गली में फंसा हुआ था और उसका चेहरा पूरी तरह से गला हुआ था। जिसके पश्चात आसपास के लोगों ने इसकी सूचना झखर महतो के भतीजे को फोन के माध्यम से दी। घटना की जानकारी मिलने पर झखर महतो का भतीजा घर पहुंचा और छत पर जाकर देखा तो पाया कि एक अधेड़ व्यक्ति उक्त संकीर्ण से जगह में फंसा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जिसके पश्चात तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। उक्त शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना एक सप्ताह पहले ही घटित हुई है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि यह व्यक्ति उक्त मकान के पिछले हिस्से से प्रवेश करने का प्रयास कर रहा होगा और इसका पांव फिसल जाने से यह वहां फंस गया। वहीं उक्त मकान के छत पर बने ईंट की रेलिंग का छोटा सा टुकड़ा भी टूटा हुआ पाया गया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि वह व्यक्ति छत पर चढ़ने का प्रयास कर रहा होगा और यह अनियंत्रित होकर वहां फंस गया। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तिलैया थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल थाने में किसी के भी गुमशुदगी का कोई मामला नहीं आया है। वहीं उक्त वार्ड के आसपास भी किसी व्यक्ति के लापता होने की कोई खबर नहीं है।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी