Koderma News: ब्लॉक मैदान में रामनवमी पर विशेष आयोजन, झांकियों व करतब का प्रदर्शन
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ. नीरा यादव ने की शिरकत
कोडरमा जिले में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न अखाड़ों से निकली भव्य झांकियां और 'राम जी की सेना' हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए कोडरमा ब्लॉक मैदान पहुंची। सार्वजनिक रामनवमी महासमिति द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे शहर में महावीरी ध्वज लहराते रहे और हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में मडुआटांड़, तिलैया बस्ती और असनाबाद की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
कोडरमा: शुक्रवार को शहर व गलियों में राम जी की सेना विभिन्न झांकियों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए कोडरमा प्रखण्ड मुख्यालय ब्लॉक मैदान पर पहुंची। जहां सार्वजनिक रामनवमी महासमिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झांकियां अनुशासन व विभिन्न तरह के खेल प्रदर्शन की शुरुआत की। यहां देर रात तक चले कार्यक्रम में मंच पर केंद्रीय मंत्री व सांसद अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,महावीर मोदी नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर आदि मौजूद थे। शुक्रवार को रामनवमी को लेकर घर-घर एवं मंदिरों में महावीरी ध्वज भी लगाए गए।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, अड्डी बंगला संकट मोचन हनुमान मंदिर, चमत्कारी बाबा मंदिर, सामंतो हनुमान मंदिर समेत अन्य हनुमान मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। सामंतो हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने घी का लड्डू चढ़ाया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना.., जिस भजन में राम का नाम नहीं उस भजन को.. आदि भक्ति गीत बज रहे थे। जिले का विभिन्न इलाका राममय हो गया। अलग-अलग इलाकों से जुलूस के साथ तय स्थलों का भ्रमण करते हुए ब्लॉक मदैान की ओर बढ़ते जा रहे थे। जगह-जगह पर डंके की आवाज गूंजती रही। सुबह से ही श्रीराम व वीर हनुमान को आह्वान किया गया। युवा वर्ग उत्साहमय थे। मोटरसाइकिल रैली भी निकली। असनाबाद संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकाली गई जुलूस व झांकी में महावीरी ध्वज लेकर कई श्रद्धालु चल रहे थे।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
