Koderma Block Ground Tableaux
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: ब्लॉक मैदान में रामनवमी पर विशेष आयोजन, झांकियों व करतब का प्रदर्शन

Koderma News: ब्लॉक मैदान में रामनवमी पर विशेष आयोजन, झांकियों व करतब का प्रदर्शन कोडरमा जिले में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न अखाड़ों से निकली भव्य झांकियां और 'राम जी की सेना' हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए कोडरमा ब्लॉक मैदान पहुंची। सार्वजनिक रामनवमी महासमिति द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे शहर में महावीरी ध्वज लहराते रहे और हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में मडुआटांड़, तिलैया बस्ती और असनाबाद की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
Read More...

Advertisement