कोडरमा: करंट लगने से दो बच्ची झुलसी, स्थिति गंभीर रिम्स रेफर
दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है
By: Kumar Ramesham
On
घर के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज तार हवा चलने के बाद छत के करीब आ गया था। हाई वोल्टेज करंट के झटके से दोनों बच्ची गंभीर रूप से झुलसकर छत से नीचे गिरकर घायल हो गई।
कोडरमा: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में बुधवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान परिमल सिंह की 9 वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी और बिहार के हरदिया निवासी मनीष सिंह की 9 वर्षीया पुत्री रूही कुमारी के रूप में हुई है। घायलों के परिजनों ने बताया कि घर में रिश्तेदार की शादी थी।

Edited By: Samridh Jharkhand
