Koderma News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

पथलडीहा लोहासीकर मोड़ के समीप हादसा 

Koderma News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल
मृतक युवक

कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत कोडरमा-जयनगर रोड के पथलडीहा लोहासीकर मोड़ के समीप रविवार की शाम को एक युवक की मौत सड़क हादसा में हो गई. घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार (पिता राजू रजक) के रूप में की गई है. जबकि घायल युवक की पहचान बेकोबार निवासी 23 वर्षीय रोनित कुमार उर्फ रंजन कुमार (पिता सोभा रजक) के रूप में की गई.

जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं. दोनों युवक अपने बाइक पर सवार होकर जयनगर से घर की ओर आ रहे थे. इसी बीच कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग के पथलडीहा के समीप जयनगर की ओर से आ रहे एक पिकअप वैन की चपेट में आ गए. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां संदीप कुमार की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान