KODERMA NEWS: बंद घर में चोरी मामले का 12 घंटे में उद्भेदन, चोरी गए कई जेवरात बरामद

थाना प्रभारी डोमचांच पुअनि ओम प्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया

KODERMA NEWS: बंद घर में चोरी मामले का 12 घंटे में उद्भेदन, चोरी गए कई जेवरात बरामद
पुलिस ने उद्भेदन करते हुए इस चोरी में चुराए गए कई जेवरात को बरामद करते हुए तीन चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सोनार दुकानदारों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति मेरे दुकान में आया था तथा बोला मेरे पास कुछ जेवर है क्या आप उसे खरीदेंगे, परन्तु उनके द्वारा जेवरात का कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने एवं जेवर दुकानदारों को संदेह होने के कारण जेवर नहीं खरीदा गया।

कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत बाजार रोड से बंद घर में चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए इस चोरी में चुराए गए कई जेवरात को बरामद करते हुए तीन चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि डोमचांच थाना अन्तर्गत ग्राम डोमचांच बाजार में वादी अक्षय कुमार के बन्द घर में चोरी हो जाने को लेकर वादी अक्षय कुमार के द्वारा डोमचांच थाना में दिये आवेदन के आधार पर डोमचांच थाना कांड सख्या 21/25 दर्ज किया गया। उक्त कांड के उद्भेदन एवं अज्ञात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी डोमचांच पुअनि ओम प्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का जाँच किया गया, स्थानीय सोनार दुकानदारो से पुछताछ की गई। सोनार दुकानदारों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति मेरे दुकान में आया था तथा बोला मेरे पास कुछ जेवर है क्या आप उसे खरीदेंगे, परन्तु उनके द्वारा जेवरात का कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने एवं जेवर दुकानदारों को संदेह होने के कारण जेवर नहीं खरीदा गया।

छापामारी के क्रम में ग्राम कलाली रोड डोमचांच से तीन संदिग्ध लड़को पकड़ा गया, तीनो लड़को से पुछताछ करने एवं तलाशी लेने पर उनलोगो के पास से जेवरात, नगद एवं मोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनो अभियुक्तो के द्वारा वादी के घर पर हुई चोरी की घटना में अपनी संलीप्ता स्वीकार किया है। इस बाबत सोनु कुमार, उम्र 29 वर्ष, पिता भुनेश्वर साव, सा० ढाब रोड, थाना- डोमचांच, दीपक कुमार उर्फ युवराज, मनोज साव, सा बाजार रोड डोमचांच, विकाश शर्मा उर्फ बिक्की, उम्र 24 वर्ष, पिता रौशन कुशवाहा, कालीमंडा ढाब रोड, थाना डोमचांच को पकड़ा गया।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement