koderma News: उच्च न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर छात्रावास का किया गया निरिक्षण
सचिव गौतम कुमार ने विद्यालय और छात्रावास में सुविधाओं का लिया जायजा
कोडरमा जिले के छात्रावास और लॉज का जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने व्यापक निरीक्षण किया। सचिव गौतम कुमार ने विद्यार्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली और मनोरंजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालकों को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही लॉज में रजिस्ट्रेशन, पानी, शौचालय और सीसीटीवी जैसी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्राधिकार के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कोडरमा: झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने अपनी टीम के साथ कोडरमा जिले के विभिन्न छात्रावास एवं लॉज का निरीक्षण किया।
इस दौरान सचिव गौतम कुमार ने कोडरमा जिले के कस्तूरवा गाँधी बालिका विद्यालय कोडरमा झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय डोमचांच, जवाहर नवोदय विद्यालय पुत्तो, कोडरमा, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, ज्ञानोदय विद्यालय, कोचिंग सेंटर, तिलैया डैम सहित दर्जनों होस्टल लॉज का निरीक्षण किया। प्राधिकार के सचिव ने छात्रावास के संचालक, वार्डन एवं विद्यालय के प्राचार्य से छात्रो की संख्या उन्हें मिलने वाली सुविधाएं खान पान की गुणवक्ता रहने और सोने की समुचित व्यवस्था शौचालय और स्नानागार की सफाई चिकित्सा सुविधा, बिजली और कमरे की स्थिति, मनोरंजन की व्यवस्था आगमन निकासी प्रक्रिया सी सी टीवी कैमरे की व्यवस्था और आगंतुक पंजी के बारे में विस्तृत जानकारी लीl

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

