Koderma News: कांवर पदयात्रियों के लिए लस्सी,जूस और पानी की व्यवस्था, शिवभक्तों का भव्य स्वागत

Koderma News: कांवर पदयात्रियों के लिए लस्सी,जूस और पानी की व्यवस्था, शिवभक्तों का भव्य स्वागत
शिविर में मौजूद नेता व कांवरिया

शिव की भक्ति में लीन शिवभक्तों ने राजद के शिविर में सेवा ग्रहण किया और ध्वजाधारी धाम के लिए रवाना हुए।

कोडरमा: श्री राम संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित 26 वें कांवर यात्रा को भव्य रूप देने में  सुभाष यादव की अगुवाई में राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने भी अहम भूमिका निभाई। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में राजद द्वारा महाराणा प्रताप चौक के समीप सेवा शिविर लगाया जहाँ हज़ारो कांवरयात्रियो के बीच लस्सी, जूस और बोतलबंद पानी की व्यवस्था की गई। शिव की भक्ति में लीन शिवभक्तों ने राजद के शिविर में सेवा ग्रहण किया और ध्वजाधारी धाम के लिए रवाना हुए। राजद के कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कांवरियों का स्वागत किया और कांवरियों के बीच जूस का वितरण किया।साथ ही कांवर यात्रा के आयोजकों का अभिनंदन व भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिव की आराधना करने वालों की अद्भुत तस्वीर कोडरमा में अंतिम सोमवारी को देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा की राजद सेवा और समर्पण में विश्वास रखती है धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी जिम्मेवारी निभाने की कोशिश की है, ताकि कांवर यात्रा की भव्यता का स्वरूप वृहत हो सके।उन्होंने कहा कि कोडरमा में शिव को जलाभिषेक करने को लेकर कांवरियों का उत्साह प्रेरणादायक है। शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, जिप सदस्य सह कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव,कंचन यादव, मो मुबारक, नगर अध्यछ घनश्याम तुरी,महेश यादव,कुलदीप यादव,विजय यादव, चरणजीत सिंह, धीरज यादव,अमरजीत कौर,दीपक यादव,मंटू यादव,संतोष चंद्रवंशी,पंकज राणा,डालो पासवान, मुन्ना शर्मा, बुलाकी प्रसाद,मंजू देवी, अमर कुमार, प्रमोद यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार