Koderma News: हरियाली का संदेश लेकर मंच पर उतरे नन्हे कदम, ग्रिजली स्कूल में मनाया पर्यावरण दिवस

नन्हे कलाकारों ने जगाई पर्यावरण चेतना

Koderma News: हरियाली का संदेश लेकर मंच पर उतरे नन्हे कदम, ग्रिजली स्कूल में मनाया पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर ग्रिजली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिखाई जागरूकता की मिसाल

कोडरमा: सतपुलिया गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा थीम पर आधारित, नाटक, कविता पाठ, और स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा 3 के बच्चों आराध्या कुमारी, प्रांजल, स्वर्णा सिंह ,साक्षी मोदी, इशू सिंह ने मंच पर एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जल संकट जैसे विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. इस नाटक में बच्चों ने यह संदेश दिया कि यदि आज हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
यश कुमार ने पर्यावरण पर केंद्रित कविता भी प्रस्तुत की. पविका तारा और रहमत सिंह ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर हमारी धरती हमारा भविष्य, हरियाली बढ़ाओ धरती बचाओ, आदि नारे लगाए. 

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरजा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा "बच्चों के माध्यम से जो संदेश आज दिया गया, वह हम सभी के लिए एक चेतावनी और प्रेरणा है. यदि हमें पृथ्वी को बचाना है, तो अभी से कदम उठाने होंगे." उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ विद्यार्थियों में जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी देते हैं. उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझाई और हर विद्यार्थी को एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया.

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण  कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया.
विद्यालय परिवार द्वारा किया गया यह आयोजन सभी के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा कार्यक्रम में मंच का संचालन स्कूल के कक्षा तीन के नन्हे मुन्ने बच्चे सात्विक कुमार एवं संध्या कुमारी के द्वारा किया गया.

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित

इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका अनिता कुमारी शिक्षिका मनीषा कुमारी,शालिनी सिंह, दिशा सोनी, कुमारी मायावती, फैजान अली, श्वेता अग्रवाल, विकास गुप्ता, अनिल यादव का योगदान सराहनीय रहा

यह भी पढ़ें: सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर