Koderma News: विनोबा भावे विवि के कुलपति का अग्रवाल समाज व प्रेरणा शाखा ने किया स्वागत 

कुलपति बोले- नारी एक पीढ़ी की निर्माता है

Koderma News: विनोबा भावे विवि के कुलपति का अग्रवाल समाज व प्रेरणा शाखा ने किया स्वागत 
कुलपति को सम्मानित करते संस्था के सदस्य.

डॉ. पवन पोद्दार ने कहा कि नारी एक पीढ़ी की निर्माता है. यदि नारी शिक्षित होगी, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. उन्होंने माताओं से अपने बच्चों को संस्कार और संस्कृति आधारित शिक्षा देने का आग्रह किया.

कोडरमा: विनोबा भावे विश्वविद्यालय,हज़ारीबाग के कुलपति प्रो. (डॉ.) पवन कुमार पोद्दार का अग्रवाल समाज और प्रेरणा शाखा के द्वारा झुमरी तिलैया मे आयोजित सादे समारोह में  शिरकत की. यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी के कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ, जहां डॉ. पोद्दार का पुष्पगुच्छ,अंग वस्त्र व पुस्तक देकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंघानिया, महेश दारुका, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा,उपाध्यक्ष शालू चौधरी और कोषाध्यक्ष नेहा बजाज समेत कई गणमान्य उपस्थित थे. 

इस अवसर पर डॉ. पवन पोद्दार ने कहा कि नारी एक पीढ़ी की निर्माता है. यदि नारी शिक्षित होगी, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. उन्होंने माताओं से अपने बच्चों को संस्कार और संस्कृति आधारित शिक्षा देने का आग्रह किया, जिससे वे बड़े अधिकारी बनने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी बन सकें. इस अवसर पर अग्रवाल समाज और प्रेरणा शाखा के सदस्यों ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपील की, जिसे कुलपति ने पूरी निष्ठा से पूरा करने का आश्वासन दिया.

पढ़ाई के साथ-साथ कला संस्कृति कें साथ-साथ खेल कूद को बढ़ावा देना प्राथमिकता: पोद्दार 

कुलपति डॉ. पवन पोद्दार ने पत्रकारों से बात के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा बल्कि खेल, कला और संस्कृति के माध्यम से विद्यार्थियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है. उन्होंने कहा कि 18-20 दिसंबर को चतरा कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और रामगढ़ के कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इसके अलावा, 4-5 दिसंबर को हजारीबाग के कोलंबस कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और 6 दिसंबर को केबी वीमेंस कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

शिक्षा और शिक्षकों की बहाली पर जोर

उन्होंने यह भी बताया कि बीएड संकाय के अंतर्गत सभी सीटें भरी जा चुकी हैं और जनवरी से विभिन्न कॉलेजों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की बहाली की जाएगी. इसके अतिरिक्त, वे बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति के रूप में बहाली की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आरंभ कर चुके हैं, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.

यह भी पढ़ें बिहार में राजद ने जेएमएम की राजनीति खत्म की, अब नीतीश पर टिप्पणी कर रहे : भाजपा

शिक्षा के मूल उद्देश्य पर प्रकाश

डॉ. पोद्दार ने शिक्षा को अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल जीविकोपार्जन नहीं, बल्कि नैतिकता, मानवीय मूल्यों और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों और दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें.

यह भी पढ़ें Dhanbad News : एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 1248 वाहनों की जांच

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा