फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारी कोडरमा पहुंचे, उपायुक्त ने किया स्वागत

फील्ड स्टडी एंड रिसर्च प्रोग्राम के तहत अधिकारियों ने की बैठक

फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारी कोडरमा पहुंचे, उपायुक्त ने किया स्वागत

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के 100वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारी सोमवार को कोडरमा पहुंचे। उपायुक्त ऋतुराज ने स्वागत कर जिले की विकास योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी।

कोडरमा। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी द्वारा संचालित फील्ड स्टडी एंड रिसर्च प्रोग्राम के अंतर्गत 100वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारी  सोमवार को कोडरमा जिला पहुंचे। उपायुक्त ऋतुराज ने जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारी प्रशिक्षुओं का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं, विकासात्मक गतिविधियों एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिससे अधिकारी प्रशिक्षु अपने फील्ड स्टडी एवं रिसर्च कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कर सकें।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने जिले के प्रशासनिक ढांचे, स्थानीय संसाधनों, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था एवं चुनौतियों से अवगत कराते हुए उन्हें फील्ड अध्ययन के दौरान व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव