मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में मनाई गई डॉ. राधाकृष्णन जयंती, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रगीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ 

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में मनाई गई डॉ. राधाकृष्णन जयंती, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

शर्मा मेमोरियल एकेडमी में महान दार्शनिक, विद्वान, शिक्षक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरा परिसर गुरु-भक्ति और सम्मान की भावना से सराबोर हो उठा। 

कोडरमा: शिक्षा, संस्कार और कृतज्ञता से ओतप्रोत वातावरण में शुक्रवार को मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में महान दार्शनिक, विद्वान, शिक्षक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय चेयरमैन प्रो. डॉ. के.पी. शर्मा, प्रख्यात शिक्षाविद् राम प्रवेश पांडेय तथा सभी शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूरा परिसर गुरु-भक्ति और सम्मान की भावना से सराबोर हो उठा।

चेयरमैन प्रो. डॉ. के.पी. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा—शिक्षक वह दीपक हैं जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा केवल पुस्तक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र की उन्नति का मार्ग है। विद्यालय निदेशक  रजनीश शर्मा ने अपने संदेश में कहा—शिक्षक ही बच्चों के सपनों को आकार देते हैं। उनका धैर्य, परिश्रम और समर्पण ही भविष्य के भारत की नींव है। यदि विद्यार्थी राष्ट्र का कर्णधार हैं तो उनके निर्माता हमारे शिक्षक हैं।

शिक्षाविद् राम प्रवेश पांडेय ने अपने विचार रखते हुए कहा- डॉ. राधाकृष्णन का जीवन ज्ञान और संस्कार का अद्वितीय संगम था। हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर शिक्षा को केवल रोजगार नहीं बल्कि जीवन मूल्यों से जोड़ना होगा। इस अवसर पर ए.के. पांडेय और शिव कुमार ने भी सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक-छात्र संबंध और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में राकेश रोशन, अलख सिंह, राजन मेहता, संजीत शर्मा, प्रिंस कुमार ,अमिता राय, प्रीति चौधरी, आर्ची, रिया सिंह, प्रीति प्रियदर्शिनी, नेहा कुमारी और अंजली सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अपने आकर्षक और प्रभावशाली अंदाज़ में कुमुदिनी लकड़ा ने किया।

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और सम्मान की भावना से सराबोर था। सभी शिक्षकों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को सदैव राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल

 

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार? साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ
लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
हर दिल में बसने वाले नायक: जेआरडी टाटा की मानवीय विरासत आज भी प्रेरणास्रोत
एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस
हरमू नदी की दर्दभरी कहानी: कभी जीवनदायिनी, आज गंदे नाले में तब्दील
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग