कोडरमा: विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के निमित कार्यक्रम का आयोजन, दिए गए इस संबंध में सलाह व रोकथाम के उपाय
विश्व आत्महत्या रोकथाम स्थापना 2003 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर आत्महत्या के रोकथाम के लिए की गई थी। हर साल इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने, कलंक को कम करने और संगठनों, सरकारों और जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा जाता है, जिससे यह संदेश मिलता है कि आत्महत्याओं को रोका जा सकता है।
कोडरमा: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के निमित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जयनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
छात्राओं को आत्महत्या के कारणों और इसके पूर्व पहचान करने से संबंधित जानकारी दी गयी। इस मौके पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आशीष राज नें बताया कि आत्महत्या मृत्यु का एक प्रमुख कारण है और यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। वर्तमान परिपेक्ष्य में आत्महत्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन कर उभरी है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


