तोरपा में 109 लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश, अबुआ आवास योजना से पूरा हुआ ‘अपने घर’ का सपना
जनप्रतिनिधियों ने की गृह प्रवेश की औपचारिक शुरुआत
खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में बुधवार को 109 लाभुकों को आवास योजनाओं का लाभ मिला। अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास और अम्बेडकर आवास योजना के तहत बने घरों में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी ने लाभुकों को चाबी और प्रमाण पत्र सौंपे।
खूंटी : तोरपा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 109 आवासों का गृह प्रवेश कराया गया। इनमें 95 अबुआ आवास, 13 प्रधानमंत्री आवास, तथा एक अम्बेडकर आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवास शामिल हैं। सभी लाभुकों ने अपने नये घरों में विधिवत प्रवेश किया। मुख्य कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी ने लाभुकों को आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अबुआ आवास योजना के माध्यम से आमजनों के अपने घर के सपने को पूरा कर रही है, जिससे ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रोहित सुरीन, मुखिया विनीता नाग, जॉन तोपनो, बुधराम कंडुलना, बीडीओ नवीन चंद्र झा, बीपीओ नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, उप मुखिया राजू साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने सरकार के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
