Hazaribagh News: विभावि में नई शिक्षा नीति के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

हर हाल में नई शिक्षा नीति-2020 को सफलता से लागू जाएगा: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

Hazaribagh News: विभावि में नई शिक्षा नीति के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक
(फाइल फोटो)

इस अवसर पर डॉ इंद्रजीत कुमार ने शानदार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय के वर्तमान पाठ्यक्रम एवं प्रस्तावित पाठ्यक्रम कि भारतीयों को समझाया।

हजारीबाग:विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत चार  वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए सोमवार को तीन दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक को प्रारंभ किया गया। विवेकानंद सभागार के संगोष्ठी कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने किया। बैठक का संचालन नई शिक्षा नीति 2020 के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने की।

आज के बैठक में देश के भिन्न-भिन्न विश्वविद्यालय से अलग-अलग क्षेत्र से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया। योगसरिता लिमिटेड नई दिल्ली के संस्थापक निदेशक श्रीमती सरिता शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोवैज्ञानिक काउंसलर प्रो नवीन कुमार, स्कूल ऑफ़ एजूकेशन, इग्नू के डॉ वेंकटेश्वरलू, स्कूल ऑफ़ एजूकेशन इग्नू से प्रो निराधार दे, तेजपुर विश्वविद्यालय असम के शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ सशापरा चक्रवर्ती एवं डॉ मोहम्मद आसिफ, साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी गयाजी के शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ तरुण कुमार त्यागी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड, रांची के अंतरराष्ट्रीय संबंध के प्राध्यापक डॉ अपर्णा, अकाल भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ ललन शर्मा, इंडियन योग एसोसिएशन के झारखंड इकाई के सचिव श्री अमित कुमार मैं आज के बैठक में भाग लिया। इन विशेषज्ञ ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम को अर्थपूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर डॉ इंद्रजीत कुमार ने शानदार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय के वर्तमान पाठ्यक्रम एवं प्रस्तावित पाठ्यक्रम कि भारतीयों को समझाया। बैठक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अलग-अलग विषय के 17 शिक्षक शिक्षकों एवं प्राचार्य ने भी भाग लिया।

बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कुलपति ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से हम नए पाठ्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय में कर रहे हैं। उस समय हमारे पास कोई अनुभव नहीं था। अब हम समीक्षा करेंगे हमारा पाठ्यक्रम ने कैसा किया। किस विषय को विद्यार्थियों ने पसंद किया और किस में सुधार की गुंजाइश है। कौन से नया पाठ्यक्रम की आवश्यकता है। इन सभी बिंदुओं पर अगले दो दिनों तक चलने वाले इस बैठक में विमर्श किए जाएंगे। 
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें कुलाधिपति महोदय से भी इस विषय पर विस्तार से विमर्श करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। कुलपति ने बताया कि की हर हालत में नई शिक्षा नीति 2020 को सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एल एंड टी वेयरहाउस में गार्ड को बंधक बनाकर हुई चोरी का खुलासा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत