Hazaribagh News: दिल्ली में एनटीपीसी अध्यक्ष से मिले सांसद मनीष जायसवाल, विस्थापितों के मुद्दे को उठाया

सीसीएल के तर्ज़ पर विस्थापितों को दें स्थायी रोजगार, प्रति एकड़ मुआवजा की राशि 20 लाख से 40 लाख रुपए करें, कट-ऑफ तिथि को समाप्त करें और प्रभावी आजीविका नीति बनाएं साथ ही पर्यावरण संतुलन पर ध्यान करें फोकस: मनीष जायसवाल

Hazaribagh News: दिल्ली में एनटीपीसी अध्यक्ष से मिले सांसद मनीष जायसवाल, विस्थापितों के मुद्दे को उठाया
एनटीपीसी अध्यक्ष व सांसद मनीष जायसवाल

सांसद मनीष जायसवाल ने एनटीपीसी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह के समक्ष विस्थापितों की मांगों को रखते हुए कहा कि रोजगार में समानता हो। उन्होंने कहा कि जहाँ सीसीएल प्रभावित परिवारों को रोजगार देता है, वहीं एनटीपीसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं से प्रभावित गाँवों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके तत्काल समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।

सांसद जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में वर्षों से कोयला और ऊर्जा परियोजनाओं के कारण हजारों परिवार विस्थापित हुए हैं, जो आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

सांसद मनीष जायसवाल ने एनटीपीसी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह के समक्ष विस्थापितों की मांगों को रखते हुए कहा कि रोजगार में समानता हो। उन्होंने कहा कि जहाँ सीसीएल प्रभावित परिवारों को रोजगार देता है, वहीं एनटीपीसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सीसीएल की तर्ज पर एनटीपीसी में भी विस्थापितों को स्थायी रोजगार देने की मांग की। न्यायसंगत मुआवज़ा मिलें। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्षों पुरानी दरों पर दिए जा रहे मुआवज़े को आज के बाज़ार मूल्य के अनुसार बढ़ाया जाए। उन्होंने प्रति एकड़ 20 लाख की राशि को बढ़ाकर 40 लाख करने की अपील की। कट-ऑफ तिथि समाप्त किया जाय। उन्होंने 2016 की कट-ऑफ तिथि को समाप्त करने की मांग की, ताकि सभी पात्र विस्थापित परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ मिल सके। आजीविका और पर्यावरण संतुलन बेहद जरूरी है। सांसद मनीष जायसवाल ने जोर दिया कि पुनर्वास नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि विस्थापितों की आजीविका सुरक्षित रहे और पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा
पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Udhampur Bus Accident: पहाड़ी रास्ते पर बड़ा हादसा, 150 फीट नीचे गिरी बस, 20 की मौत, तस्वीरें आईं सामने
Deoghar News: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, निकली शोभा यात्रा
Dumka News: सम्राट चौधरी ने बासुकीनाथ में टेका माथा, भव्य स्वागत
Sahebganj News: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख
Sahebganj News: मंडल कारा में मासिक जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच एवं पुनर्वास योजनाओं की मिली जानकारी
Horoscope Today: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क
Koderma News: स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज