Hazaribagh News: जुलजुल पहाड़ संरक्षण समिति का हुआ गठन, जिसकी अध्यक्षता सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह उर्फ़ गोविंद सिंह ने की

Hazaribagh News: जुलजुल पहाड़ संरक्षण समिति का हुआ गठन, जिसकी अध्यक्षता सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह उर्फ़ गोविंद सिंह ने की
पहाड़ संरक्षण समितिमें सम्मिलित लोग

इस समिति के गठन का उद्देश्य जुलजुल और सीतागढ़ा पहाड़ों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करना है, ताकि क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियां भी इसकी सुंदरता का अनुभव कर सकें।

हजारीबाग: जिलें के सदर प्रखंड के सखिया पंचायत के जुलजुल पहाड़ के समीप सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह उर्फ़ गोविंद सिंह ने की। इस सभा में पंचायत के सभी प्रमुख सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। मुख्य चर्चा जुलजुल और सीतागढ़ा पहाड़ के संरक्षण को लेकर हुई। ग्राम सभा में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर अपनी सहमति जताई कि पहाड़ों के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए एक विशेष समिति का गठन आवश्यक है। इस सर्वसम्मति से जुलजुल सीतागढ़ा पहाड़ संरक्षण समिति का गठन किया गया।

समिति के अध्यक्ष के रूप में इम्तियाज आलम, उपाध्यक्ष के रूप में मुखिया लाल धारी राम (पौंता पंचायत) तथा सचिव के पद पर महेश तिग्गा (मुखिया, गुरहेत पंचायत) को चुना गया। इसके साथ ही पवन उर्फ़ पप्पू यादव (मुखिया, बैहरी पंचायत) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला अध्यक्ष के रूप में अनीता देवी तथा महिला सचिव के रूप में भी एक सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सक्रिय सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीण शामिल हैं, जिनमें अनिल हीरो, प्रकाश कच्छप, उदय ठाकुर, श्याम रविदास, सहवान अंसारी, शशि होरो, सुरेश लकड़ा, रवि राम, महेंद्र साल, गोपाल यादव, संजय यादव, कपिल महतो और सचिन आइंद। इसके अतिरिक्त संरक्षण समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिनमें सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह उर्फ़ गोविंद सिंह, संजू देमता, कुलदीप ठाकुर, विनोद कुमार दास, मनोज ठाकुर और विजय मिंज शामिल हैं।

इस समिति के गठन का उद्देश्य जुलजुल और सीतागढ़ा पहाड़ों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करना है, ताकि क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियां भी इसकी सुंदरता का अनुभव कर सकें। ग्रामीणों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और सभी ने मिलकर पहाड़ों के संरक्षण के लिए पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता जताई।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान