Hazaribagh News: जन्मभूमि के प्रति कर्तव्य का कर रहें हैं निर्वहन, समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ रहा है नाम

Hazaribagh News: जन्मभूमि के प्रति कर्तव्य का कर रहें हैं निर्वहन, समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ रहा है नाम
फाइल फोटो

वर्तमान में करण जायसवाल कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं। वह हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष, हजारीबाग गौशाला के सह-मंत्री, और हजारीबाग जिला चेस संघ व हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष हैं।

हजारीबाग: आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस है, एक ऐसा दिन जो युवाओं को उनकी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करता है। यह दिन उन्हें राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस खास मौके पर हम हजारीबाग के एक ऐसे युवा की बात करेंगे, जिन्होंने कम समय में ही समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

हम बात कर रहे हैं करण जायसवाल उर्फ़ सन्नी की जो हजारीबाग के प्रतिष्ठित जायसवाल परिवार से आते हैं और जिनके पिता मनीष जायसवाल वर्तमान में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं।

पुणे से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद करण जायसवाल ने 2016 में हजारीबाग वापस लौटने का फैसला किया। उस वक्त साल 2014 में उनके पिता पहली बार हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद करण जायसवाल ने पारिवारिक व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली और साथ ही उनकी सामाजिक गतिविधियों का सिलसिला भी शुरू हो गया। कहते हैं कि 'पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं'.... और यह बात करण जायसवाल पर बिल्कुल सटीक बैठती है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी

करण जायसवाल ने हजारीबाग आते ही कई सामाजिक और खेल संगठनों से जुड़कर समाज की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया। उनका जन्म 11 जुलाई 1992 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग के सेंट जेवियर स्कूल से हुई, जबकि माध्यमिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने कोलकाता के सेंट जेम्स स्कूल से कॉमर्स में की। इसके बाद कोलकाता के ही सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक और पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं

वर्तमान में करण जायसवाल कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं। वह हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष, हजारीबाग गौशाला के सह-मंत्री, और हजारीबाग जिला चेस संघ व हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में हजारीबाग यूथ विंग लगभग हर दिन कोई न कोई सामाजिक गतिविधि करता है। उनके प्रयासों से हर साल आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिले में सर्वाधिक रक्तदान का रिकॉर्ड कायम हुआ है। बीते कोरोना काल के लॉकडाउन पीरियड में इनकी सेवा कार्य अतुलनीय रही थी। इन्होंने अपने पिता के विभिन्न चुनावों में भी युवाओं की अलग टोली बनाकर उनके लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई थी ।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

करण जायसवाल ने खेल के क्षेत्र में भी हजारीबाग का नाम रोशन किया है। उनके नेतृत्व में दो बार राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता और खो-खो एवं तीरंदाजी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो चुका है।
करण युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका हाथ हमेशा आगे रहता है। वह इंसानियत और मानवता के प्रति संवेदनशील हैं और सभी को सम्मान देते हैं। अभिमान रहित इस युवा का परिश्रम, लगन और किसी भी कार्य के प्रति समर्पण अतुलनीय है। सब कुछ होते हुए भी उन्होंने समाज सेवा का जो रास्ता चुना है, वह निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा है ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा