Hazaribagh News: वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन

Hazaribagh News: वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन
शोक सभा में शामिल पत्रकार-गण

क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि हरिनारायण सिंह कई समाचार पत्रों और न्यूज चैनल में बतौर संपादक रहते हुए पत्रकारिता जगत के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।

हजारीबाग: झारखंड के जाने माने पत्रकार और आजाद सिपाही अखबार के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने किया। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि हरिनारायण सिंह कई समाचार पत्रों और न्यूज चैनल में बतौर संपादक रहते हुए पत्रकारिता जगत के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।

क्लब के सचिव विस्मय अलंकार ने कहा उनकी कमी हम सबों को खेलेगी। उन्होंने पत्रकारिता को नया आयाम दिया था। जेजेए जिला अध्यक्ष सह क्लब के संरक्षक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि आज झारखंड के पत्रकारिता जगत ने एक बेशकीमती हीरा को खो दिया है। क्लब के उपाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि हम सबों ने एक मार्गदर्शक को खो दिया है, उनकी कमी शायद कभी पूरी नहीं हो सकती। वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश सिंह ने कहा कि उनके साथ हमने वर्षों तक काम किया, उन्होंने शुरू से आज तक बहुत कुछ सिखाया है। वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सोनी ने कहा कि हरिनारायण बाबू एक योद्धा थे जिनका लोहा हर कोई मानता है।

मौके पर कोषाध्यक्ष राजकुमार गिरी शानू , वरिष्ठ पत्रकार उमेश पांडे, सागर कुमार, अभय सिन्हा, प्रमोद सिंह, डॉ मिथलेश कुमार, प्रहलाद सिंह, प्रदीप सिंहा, सितेश तिवारी, रवि सिंह, अनुज सिन्हा, भास्कर उपाध्याय, रूपांशु चौधरी, शशांक शेखर सिंह, भावेश मिश्रा, रवि शर्मा, रूपेश सोनी, प्रदीप पाठक, सुमन सिन्हा, अविरल लाल, अनिल कुमार, उमेश चौबे, संजय विश्वकर्मा समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा