Giridih News: दो साइबर ठग गिरफ्तार, गर्भवती महिलाओं से ठगी का था आरोप

आईटी सेक्टर में लाखों का पैकेज छोड़कर साइबर के धंधे को अपनाया

Giridih News:  दो साइबर ठग गिरफ्तार, गर्भवती महिलाओं से ठगी का था आरोप
गिरफ्तार साइबर ठग एवं पुलिस कर्मी

गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ योजना की राशि दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। आरोपितों के पास से सिमकार्ड, मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त हुए हैं। एक आरोपी आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़ साइबर ठगी में उतर गया था। पुलिस ने दोनों को बेंगाबाद के जंगल से पकड़ा।

गिरिडीह: पुलिस ने आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ योजना की राशि दिलाने का फर्जी लालच देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि गिरफ्तार शंकर वर्मा और धनुषधारी वर्मा जिले के बेंगाबाद के रहने वाले है। इनके पास से सिमकार्ड, मोवाइल फोन, एटीएम कार्ड,  आधार कार्ड सहित अन्य सामान जब्त किये गये है।

उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपित बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली पर्यटक के समीप शहरपुरा जंगल में बैठकर साईबर ठगी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी साईबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में की गई हैं।

दोनों अपराधियों में से एक ने आईटी सेक्टर में लाखों का पैकेज छोड़कर साइबर के धंधे को अपनाया है। दोनों आलीशान घर में रहते है। महंगी वाहनों में घूमते है।

यह भी पढ़ें दिल में छेद वाले बच्चों के लिए रोटरी गिरिडीह की बड़ी पहल, अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में होगा निःशुल्क ऑपरेशन

 

यह भी पढ़ें हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में निशुल्क हृदय जांच शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की