गिरिडीह में चौंकाने वाला खुलासा: पति के जीवित रहते महिलाएं ले रही हैं विधवा पेंशन

मोतीलेदा पंचायत में सामने आया पेंशन घोटाला, मृतकों को भी मिल रहा है लाभ

गिरिडीह में चौंकाने वाला खुलासा: पति के जीवित रहते महिलाएं ले रही हैं विधवा पेंशन
प्रतीकात्मक इमेज

बेंगाबाद प्रखंड की मोतीलेदा पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कई महिलाएं अपने पति के जीवित रहते हुए भी विधवा पेंशन का लाभ उठा रही हैं इस मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया में पंचायत सचिव सीमा कुमारी ने बताया कि उन्होंने दिवंगत और जीवित लाभार्थियों की रिपोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर को सौंपी थी

गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड की मोतीलेदा पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कई महिलाएं अपने पति के जीवित रहते हुए भी विधवा पेंशन का लाभ उठा रही हैं। इसके अलावा, सामाजिक अंकेक्षण (social audit) में यह भी पता चला है कि कई मृत लोगों को अभी भी पेंशन मिल रही है, और कुछ लोगों ने अपनी उम्र गलत बताकर समय से पहले ही वृद्धा पेंशन लेना शुरू कर दिया है।

मांग में सिंदूर, सरकारी दस्तावेज में विधवा

पति के जीवित रहते विधवा: मोतीलेदा पंचायत की सकुना देवी, जीतनी देवी और सुमित्रा देवी जैसी कई महिलाएं सिंदूर लगाती है सिंदूर लगाना भी लाजिमी है, क्योंकि उनके पति जीवित जो हैं, लेकिन सरकार के रिकॉर्ड में ये सभी कई वर्ष पहले ही विधवा हो चुकी हैं, जिनके पति जीवित हैं फिर भी वर्षों से नियमित रूप से विधवा पेंशन ले रही हैं।

मृत लोगों को भी पेंशन: प्रसादी महतो, पुरन महतो, शनिचर महतो सहित 15 से अधिक ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम पर अभी भी वृधा पेंशन का भुगतान हो रहा है।

कम उम्र में वृद्धा पेंशन: कुछ लोगों ने अपनी उम्र गलत दिखाकर कम उम्र में ही वृद्धा पेंशन लेना शुरू कर दिया। जैसे, शनिचर महतो ने 57 साल की उम्र में 2015 से, और बद्री तुरी ने 56 साल की उम्र में 2018 से पेंशन लेना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

प्रशासन की प्रतिक्रिया

यह पूरा मामला पिछले महीने पायलट प्रोजेक्ट के तहत हुए सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आया। पंचायत सचिव सीमा कुमारी ने बताया कि उन्होंने दिवंगत और जीवित लाभार्थियों की रिपोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर को सौंपी थी। वहीं, बेंगाबाद के बीडीओ सुनील मुर्मू ने इस बात से अनभिज्ञता जताई कि मृतकों और जीवित महिलाओं को पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: “एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार

इस घटना ने पंचायत स्तरीय कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन समय-समय पर उन्हीं के द्वारा किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, एक गिरोह मृतकों के नाम पर गलत एंट्री करके पैसों की निकासी कर रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि पूरे जिले में इसकी गहन जांच की जाए, तो ऐसे कई और मामले सामने आ सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा