Giridih News: विद्यालय में गड़बड़ियां देख आक्रोशित हुई विधायक, डी.ई.ओ. को लगाया कॉल

Giridih News: विद्यालय में गड़बड़ियां देख आक्रोशित हुई विधायक, डी.ई.ओ. को लगाया कॉल
फाइल फोटो

प्रबंधन समिति की मासिक बैठक नहीं होने,विद्यालय के कई कमरे में पंखे नहीं होने पर भी विधायक गुस्से से आग बबूला हुई।उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में जाकर मुआयना किया।

गिरिडीह: उत्क्रमित उच्च विद्यालय धीरोसिंगा में गुरुवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब विधायक मंजू कुमारी लाव लश्कर के साथ विद्यालय प्रांगण पहुंची। उन्होंने कार्यालय कक्ष का मुआयना किया और प्रभारी से दो टुक कहा कि कार्यालय को व्यवस्थित करें। बाबा साहब की तस्वीर लगाएं और सुसज्जित करें। उन्होंने प्रबंधन समिति का रजिस्टर भी देखा। बिना क्रय समिति के विकास राशि से फर्नीचर एवं अन्य सामग्री के क्रय किस आधार पर किया गया यह भी सवाल किया। प्रबंधन समिति की मासिक बैठक नहीं होने, विद्यालय के कई कमरे में पंखे नहीं होने पर भी विधायक गुस्से से आग बबूला हुई।उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में जाकर मुआयना किया। बच्चों से भी जानकारी ली। बताते चलें कि उक्त विद्यालय में पांच सौ छात्रों में मात्र तीन शिक्षक हैं जिसमें एक सरकारी और दो पारा शिक्षक हैं।

स्थानीय भाजपा नेता कार्तिक मंडल ने शौचालय में गंदगी रहने और प्रबंधन समिति की नियमित बैठक नहीं होने की बात उठाई। प्रमोद शर्मा  ने अध्यक्ष के चयन में गुटबाजी करने एवं पारदर्शिता की कमी की बात कही।विद्यालय के सचिव अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों की कमी है।विद्यालय में जो कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा लेकिन शिक्षक की कमी को विभाग से दूर करवाया जाए। प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राजू मंडल ने कहा कि विद्यालय सीमित संसाधनों में भी अच्छे से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।पठन पाठन से लेकर प्रबंधन तक में पहले की अपेक्षा बहुत सुधार हुआ है।

आगे और भी सुधार करवाएंगे।विधायक द्वारा विद्यालय के औचक निरीक्षण से ग्रामीण काफी खुश हैं।सीता देवी ने कहा कि विधायक का सराहनीय प्रयास है। नरसिंह मंडल ने कहा सभी स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों,विभिन्न उच्च विद्यालय में बन रहे भवनों का औचक निरीक्षण होना चाहिए।

विधायक के साथ हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह,झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा ,सीता देवी,कार्तिक मंडल सहित कई लोग थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: वन विभाग का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, पीरटांड़ के जंगलों में सुरक्षित भेजे गए 28 जंगली हाथी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को 14 साल की सश्रम कारावास
Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
Koderma News: 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान: योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाए गए कानून के पाठ
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन
Giridih News: "हँसता भारत, स्वस्थ भारत": अंतरराष्ट्रीय गुरु जितेन कोही के जन्मदिन पर गिरिडीह को मिली हास्य योग की नई सौगात
Sahebganj News: उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र
Warivo Electric Launch: वारिवो ने लॉन्च किए 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और खासियतें
समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी
बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान