Giridih News: हार्टअटैक आने से जे.एन.वी शिक्षक की मौत, विद्यालय का वातावरण शोकाकुल
विद्यालय के प्रार्चाय अनंत कुमार झा ने कहा कि मो जावेद की मौत अचानक से हो गई , शिक्षक की मौत से विद्यालय का वातावरण शोकाकुल है।
गिरिडीह: गांडेय में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय के एक शिक्षक की मौत हार्ड अटैक से हो गई। मृतक शिक्षक 41 वर्षीय मो जावेद है मंगलवार की दोपहर को अचानक शिक्षक की हुई मौत से विद्यालय परिवार में शोक की लहर फैल गई । विद्यालय के शिक्षकों और गांडेय के समाजसेवी मो वसीम अख्तर अख्तर की मदद से परिजन उनके शव को लेकर पैतृक गांव बिहार के दरभंगा रवाना हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय में सभी शिक्षकों का कर्मयोगी थीम पर ट्रेनिंग चल रहा था, जिसके कारण विद्यालय में कक्षाएं बंद थी। सभी शिक्षक ट्रेनिंग में बैठे हुए थे, ट्रेनिंग के क्रम में ही मो जावेद अपने-आप को असहज महसूस करने लगे और वह अचानक कुर्सी से गिर गए। विद्यालय के अन्य शिक्षक आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के साथ मो जावेद को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया, जंहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts


Latest News







