Giridih News: बदवारा में दिसोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Giridih News: बदवारा में दिसोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई
श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्रामीण

यह कार्यक्रम मुखिया प्रतिनिधि रघुनन्दन कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों से लोग उपस्थित हुए।

गिरिडीह: बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के बदवारा गांव में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के यह कार्यक्रम मुखिया प्रतिनिधि रघुनन्दन कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों से लोग उपस्थित हुए।पुरोधा, आदिवासी समाज के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिसोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जहां उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के योगदानों को याद कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंच और सभा परिसर "जब तक सूरज चांद रहेगा, शिबू सोरेन का नाम रहेगा", "शिबू सोरेन अमर रहें" जैसे नारों से गूंजता रहा। उपस्थित जनसमूह ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक नेता थे, बल्कि वे आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे।

मुखिया प्रतिनिधि रघुनन्दन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा, "दिसोम गुरु का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में जो भूमिका निभाई, उसे भुलाया नहीं जा सकता। आज का यह कार्यक्रम हमारे कृतज्ञता का छोटा सा प्रतीक है।"

इस श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बास्के, वरिष्ठ ग्रामीण परमेश्वर बेसरा, साहेबराम बास्के, लाला बेसरा, सुजीत कुमार, मानिलाल बास्के, सोहन बास्के समेत सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक बना दिया।

Read More.. Giridih News: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ समाधान

सभा के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि दिसोम गुरु के सपनों के झारखंड को बनाने के लिए वे सामाजिक न्याय, समता और भाईचारे की राह पर चलते रहेंगे।

Read More.. Giridih News: सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स  में नन्हे बच्चों के लिए 'क्विज प्रतियोगिता' का शानदार आयोजन

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट