Giridih News: उपायुक्त ने SSSGDNF गर्ल्स हाई स्कूल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, नामांकन, पोषाहार, साफ-सफाई, एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा
उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा, नामांकन, पोषाहार, साफ-सफाई और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
गिरिडीह: रामनिवास यादव(उपायुक्त) ने आज SSSGDNF गर्ल्स हाई स्कूल, पचम्बा का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा, नामांकन, पोषाहार, साफ-सफाई और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
इसके पश्चात उपायुक्त ने विद्यालय की साफ-सफाई एवं सौंदरीकरण का निरीक्षण कर विद्यालय में स्वच्छता एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. इसके अलावा उपायुक्त ने नवी एवं दसवीं कक्षा का निरीक्षण कर बच्चों से उनके पठन-पाठन, उनके अधिकार एवं दायित्व के बारे में बातचीत की तथा कहा कि विद्यार्थियों का पहला कर्तव्य पढ़ाई करना है.

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का सार्थक प्रयास करे. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
