Giridih News: बिजली-पानी ठप्प होने से बच्चे परेशान, 500 मीटर की दूर से पानी लाने को मजबूर

500 मीटर की दूरी से पानी लाकर बच्चे को पिलाते हैं : सेविका

Giridih News: बिजली-पानी ठप्प होने से बच्चे परेशान, 500 मीटर की दूर से पानी लाने को मजबूर
फ़ोटो: सेविका ललिता देवी

गांवा/गिरिडीह: एक तरफ जहां सरकार नौनिहालों के विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से कई तरह की योजना निकाल कर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वही गांवा थाना क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र गांवा पश्चिमी टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। केंद्र में न ही बिजली है और न ही पानी की कोई व्यवस्था है नौनिहाल भी इतर बितर पानी पीने को है मजबूर। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए सेविका, ललिता देवी ने कहा कि जब से आंगनवाड़ी केंद्र बना है आज तक केंद्र में पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है केंद्र में बिजली के लिए वायरिंग कराई गई है, बल्ब और पंखे भी लटकाए गए हैं लेकिन बिजली का कनेक्शन केंद्र में दिया गया है वही हमलोग 500 मीटर की दूरी से पानी लाकर  बच्चे को पिलाते हैं और बच्चों का खाना भी वही पानी से बनता हैं। उन्होंने वरीय अधिकारीयो से अतिशीघ्र पानी व्यवस्थित करने की मांग की है । वही उक्त संबंध में पूछे जाने पर जल एवं स्वक्षता विभाग के कनीय अभियन्ता जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही केंद्र में पानी की व्यवस्था करवाने का प्रयास करूंगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम,  इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बड़े निर्देश
Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता