Giridih News: भू-माफिया की दबंगई पर फूटा आक्रोश, भाजपा नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Giridih News: भू-माफिया की दबंगई पर फूटा आक्रोश, भाजपा नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
फाइल फोटो

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गिरिडीह के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलकर विस्तृत जानकारी देगा और उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराएगा।

गिरिडीह: झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जहां पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त थी, वहीं बेंगाबाद प्रखंड के महुआर स्थित बरोटांड़ में भू-माफिया द्वारा ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को बेंगाबाद के पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव एवं कैबिनेट मंत्री सह कोडरमा के सांसद प्रतिनिधि शिवपुजन राम ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा 4 अगस्त को जारी संयुक्त सचिव के ज्ञापांक संख्या 04/म.म.स. (नया) 02/20212-833 के अनुसार, शिबू सोरेन के सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद बेंगाबाद अंचल प्रशासन द्वारा पुलिस बल की तैनाती कर भू-माफियाओं को संरक्षण देते हुए जमीन का सीमांकन एवं घेराबंदी कराने का प्रयास किया गया, जो न केवल शासन के निर्देशों की अवहेलना है, बल्कि राज्य के दिवंगत नेता का भी अपमान है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शोक की घड़ी में भी स्थानीय प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही और भू-माफिया के साथ मिलकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सीमांकन के बहाने माफियाओं ने ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिससे आक्रोशित होकर स्थानीय लोग सड़क पर उतरने को विवश हुए।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गिरिडीह के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलकर विस्तृत जानकारी देगा और उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराएगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: डीएवी पब्लिक स्कूल बाटी में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन मूकदर्शक बना रहा, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। वहीं, ग्रामीणों ने भी कहा है कि वे अपने हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: BRAIN TECH COMPUTER CHATRO में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों को मिले कंप्यूटर प्रमाणपत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब 12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर