पेसा नियमावली कैबिनेट से पारित होने पर गिरिडीह में जश्न
आभार यात्रा निकालकर सरकार को दिया धन्यवाद
पेसा नियमावली पारित होने की खुशी में गिरिडीह में झामुमो ने आभार यात्रा निकालकर जश्न मनाया।
गिरिडीह : झारखंड सरकार द्वारा 23 दिसंबर को कैबिनेट में पेसा नियमावली पारित किए जाने से गिरिडीह में शुक्रवार को उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर झामुमो की ओर से आभार यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी सरकार को धन्यवाद दिया गया। झामुमो जिला कार्यालय में मिठाई बांटी गई, जिसके बाद ढोल-नगाड़ों, झंडा-बैनर के साथ टावर चौक तक आभार यात्रा निकाली गई।
जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी स्वशासन की वर्षों पुरानी मांग हेमंत सोरेन सरकार ने पूरी की है। झारखंड राज्य गठन के 25 वर्षों बाद यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा सशक्त होगी और योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन में उसकी निर्णायक भूमिका होगी।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
