सरिया में निकला भव्य मंगला जुलूस, जय श्रीराम के नारों से गूंजा बाजार
पारंपरिक लाठी-डंडा खेल ने खींचा लोगों का ध्यान
सरिया में मंगला जुलूस निकला, रामभक्तों का उत्साह और जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
गिरिडीह: सरिया प्रखंड में रामनवमी त्योहार के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3, चंद्रमारणी से मंगलवार की देर शाम मंगला जुलूस निकाला गया। श्रीराम मंडली अखाड़ा समिति द्वारा निकाले गए इस जुलूस में रथ पर महावीर स्वामी का झंडा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों द्वारा लगाए जा रहे “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा सरिया बाजार भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बीच लोगों ने लाठी-डंडा के पारंपरिक खेल-कला, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन भी किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
इस मंगल जुलूस में प्रशासन काफी चुस्त और सक्रिय दिखा।
इस मौके पर समिति के सुमित मंडल, डॉ. उमेश कुमार, रामावतार पांडेय, वीरेंद्र मंडल, बलदेव प्रसाद, बबलू मंडल, रमेश प्रसाद, प्रीतम प्रसाद, निर्मल प्रसाद, काली मंडल, राजेंद्र प्रसाद, बोधी प्रसाद, बाल गोविंद मंडल, डोमन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रोशन कुमार, राजकिशोर मंडल, कृष्ण प्रसाद, राजेश प्रसाद, अनिल मंडल, राजीव रंजन सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।
