दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार
सभी मजदूर मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एल.एल.सी. कंपनी में करते थे काम
झारखंड में प्रवासी श्रमिकों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और झारखंड सरकार से अपील की है कि इन मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस पहल की जाए. इसके पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आया है, जब प्रवासी मजदूर पैसे कमाने के लिए विदेश चले गए
गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिले के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है. 15 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हैं. सभी मजदूर मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एल.एल.सी. कंपनी में काम करने गए थे. प्रवासी मजदूरों की ओर से वायरल वीडियो में कहा गया है कि पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी दुर्दशा बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से वतन वापसी में सहयोग की अपील की है. केंद्र और झारखंड सरकार से श्रमिकों की मदद करने की अपील मजदूरों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बताई है.
सामाजिक कार्यकर्ता ने की केंद्र व राज्य सरकार से मदद की अपील
झारखंड में प्रवासी श्रमिकों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और झारखंड सरकार से अपील की है कि इन मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस पहल की जाए. इसके पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आया है, जब प्रवासी मजदूर पैसे कमाने के लिए विदेश चले गए. वहां जाने के बाद उनका शोषण किया गया. काम करवाकर उन्हें पैसे नहीं दिए गए. बदहाली में वक्त गुजारने को मजबूर हो गए. फिर अपने देश और राज्य की सरकार से अपील की. सरकार की मदद से उनकी सुरक्षित वापसी करवाई गई. फिलहाल बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोबार पंचायत के दो प्रवासी मजदूर का शव सऊदी अरब और कुवैत में पड़ा हुआ है. जबकि गिरिडीह जिले के बगोदर के पांच मजदूर जो पिछले दो महीने पूर्व पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अगवा हो गए हैं. जिनकी रिहाई अभी तक नहीं हो पाई है.दुबई में फंसे मजदूरों की लिस्ट
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News



