Giridih News: मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा इलाज 

Giridih News: मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सब्ज़ी विषैली थी या उसे बनाने की प्रक्रिया में कोई चूक हुई थी

गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में को फूड पॉइज़निंग की एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए. सभी पीड़ितों को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जंहा चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय घटी जब पीड़ितों ने दोपहर के भोजन में खेत से तोड़कर लाई गई मशरूम (खुख़डी) सब्ज़ी का सेवन किया. यह सब्ज़ी झारखंड के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में पाई जाती है और शहरी बाजारों में महंगे दामों में बिकती है. सब्ज़ी खाने के कुछ ही समय बाद सभी लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई.

बीमार हुए लोगों की पहचान सोनम कुमार (13 वर्ष), वर्षा कुमारी (11 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष), अभिलाषा कुमारी, अनिता देवी और राजेश प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है. चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं. 

सदर अस्पताल में इलाजरत राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उनके ही खेत में मशरूम उगा था. इन मशरूम को घर लाकर पकाया गया, जिसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया. देशी मशरूम खाने के थोड़ी देर के बाद से सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी करने लगे. सभी को अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: सड़क की मरम्मति के लिए ग्रामीणों ने की भगवान की पूजा-अर्चना

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सब्ज़ी विषैली थी या उसे बनाने की प्रक्रिया में कोई चूक हुई थी. फिलहाल पूरे गांव को सतर्क किया गया है और ग्रामीणों को खेतों से सीधे सब्ज़ी तोड़कर खाने से परहेज करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: उंटारी रोड हत्याकांड का खुलासा: 11 हजार वोल्ट करंट से हुई थी सचिन की मौत, 2 गिरफ्तार

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज प्रसाद वर्मा ने बताया कि देशी मशरूम खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है. इन्होंने बताया कि अभी बरसात के मौसम में भारी भोजन, बासी भोजन से बचना चाहिए. कहा कि साफ सुथरा भोजन करना है और साफ पानी पीना है. बताया कि वर्तमान में फूड प्वाइजनिंग और लूज मोशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है लोगों को जागरूक होने की जरूरत है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार