दिव्यांगजनों के अधिकारों पर क्लस्टर स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कौशल विकास और अधिकार अधिनियम 2016 पर विस्तार से जानकारी
धावाडंगाल पंचायत भवन में बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों के अधिकारों और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर क्लस्टर स्तरीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 95 दिव्यांगजन शामिल हुए और विभिन्न योजनाओं, शिक्षा, यूडीआईडी कार्ड व कौशल विकास संबंधी जानकारी दी गई।
दुमका: बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से काठीकुण्ड प्रखण्ड के धावाडंगाल पंचायत भवन में दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर क्लस्टर स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष सह निर्देशक प्रियतम कुमार सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धावाडंगाल पंचायत के मुखिया दिनेश सोरेन एवं साइटसेवर इंडिया बिहार के वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ जितेन्द्र कुमार उपस्थित हुए, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका प्रखण्ड के विशेष शिक्षक अजित पाठक, समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार, सचिव सिक्की कुमारी, लेखापाल उपेंद्र राय एवं तान्या कम्प्यूटर सेंटर के संचालक विवेक कुमार सिंह उपस्थित हुए। साइटसेवर इंडिया बिहार के दिव्यांग सलाहकार सौरभ सर, कार्यक्रम पदाधिकारी मनिषा सर एवं प्रगति दिव्यांगजन सेवा समिति के टिम सचिव मनोज सिंघानिया, शम्भू कुमार, उत्तामा कुमारी एवं बबीता कुमारी उपस्थित हुए सभी अतिथियों को समिति के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किये।
एक्स्पोज़र विजिट के टीम के सभी सदस्यों ने बिरसा दिव्यांग समिति के क्षेत्र में दिव्यांगजनों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं एवं समिति के कार्यों का देखने के एक्स्पोज़र विजिट किया गया। इस विजिट में सभी सदस्यों ने समिति के काम को बहुत सराहना किया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में अजित पाठक उपस्थित हुए जिसमें दो पंचायत धावाडंगाल एवं झिकरा पंचायत के 95 दिव्यांग भाई बहन उपस्थित हुए ।


डाॅ जितेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं का आधार कार्ड बनाने और अपडेट करवाने में बहुत समस्या हो रहा है समिति को कहना चाहता कि आपलोग दिव्यांगजनों का लिस्ट तैयार किजिए 30 से अधिक दिव्यांगजन होने पर राँची से आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष टीम यहां आकर आधार कार्ड बनायेंगे। समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार ने कहा कि जो दिव्यांग छात्र एवं छात्राएं जिन्होंने अपना पढ़ाई छोड़ दिये है और फिर से पढ़ना चाहते है तो वे पढ़ सकते हैं और जिनका अभी तक विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ है वे नामांकन करवा ले अगर कोई समस्या होता है तो मुझसे संपर्क करे।
समिति के लेखापाल उपेंद्र जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी दिव्यांगजनों के पास अपना पुराना दिव्यांगता प्रमाग पत्र है वे आनलाईन स्वाबलंबन पोर्टल पर अपलोड करवा ले आने वाले समय में आपलोगों का आफलाईन दिव्यांगता प्रमाण पत्र का मान्यता समाप्त कर दिया जायेगा। साथ ही कहा झारखंड सरकार के पुनः कार्यक्रम "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार " कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमें आप सभी दिव्यांगजन भाग लेंगे साथ ही कुछ न कुछ जरूर आवेदन करेंगे।
समिति के सचिव ने दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के बारे में बताया कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दिव्यांगजनों को खेल से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे है आपलोग भी खेलों में भाग ले। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के दुमका प्रखण्ड के समन्वयक डमरूधर सिंह काठीकुण्ड प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष शौकत अंसारी एवं प्रखण्ड समन्वयक बाबुराम मंडल, जलपान मुर्मू, अर्जून मुर्मू एवं इस्माईल अंसारी बहुत ही सराहनीय कार्य किया ।


