Ranchi News: होटवार जेल में तैनात  सजायाफ्ता  उच्च  कक्षपाल राहुल कश्यप बर्खास्त

विभाग ने वेतन-भुगतान भी रोकने का जारी किया निर्देश

Ranchi News: होटवार जेल में तैनात  सजायाफ्ता  उच्च  कक्षपाल राहुल कश्यप बर्खास्त
होटवार जेल (फाइल फोटो)

रांची के होटवार जेल में तैनात उच्च कक्षपाल राहुल कश्यप को गृह एवं कारा विभाग ने बर्खास्त कर दिया। जांच में पाया गया कि उन्होंने अपने सजायाफ्ता होने की बात छिपाकर नौकरी हासिल की थी। कमेटी की रिपोर्ट में गंभीर तथ्य सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

रांची: गृह एवं कारा विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई जांच में राहुल कश्यप के सजायाफ्ता होने की बात छिपाकर नौकरी करने की गंभीर सच्चाई उजागर हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि राहुल को किसी तरह का भुगतान अब विभाग से नहीं किया जाएगा।

राहुल कश्यप पर यह आरोप था कि उसने अपने सजायाफ्ता होने की बात को छिपाकर रांची के होटवार जेल में उच्च कक्षपाल के पद पर नौकरी हासिल की थी। मामला सामने आने के बाद, कारा विभाग ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया। गठित कमेटी ने जांच के बाद कारा विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें राहुल कश्यप को दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी।

जांच समिति की रिपोर्ट में राहुल कश्यप के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले और उसकी सजा का पूरा विवरण सामने आया। 26 सितंबर 2010 को राहुल के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने राहुल को दस साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद वो 22 अप्रैल 2014 से 28 अप्रैल 2014 तक खूंटी उपकारा में सजावार बंदी के रूप में बंद रहा। फिर 29 अप्रैल 2014 उसे रांची के होटवार जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक