Deoghar news: डीसी की अध्यक्षता में भादो मेला की तैयारियों पर बैठक, रुद्राभिषेक पूजन पर रोक
देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज भादो मेला- 2025 के सफल संचालन को लेकर सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षणि सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सभी सदस्य, तीर्थ-पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों एवं पंडा समाज के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान पंडा धर्मरक्षणि सभा के अध्यक्ष, सरदार पंडा, महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं पंडा समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने अपनी-अपनी बातों के साथ श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा को लेकर अपनी बातों को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने भादो मेला हेतु तैयारियों पर चर्चा करते हुए पंडा समाज के सभी प्रतिनिधियों से मेला के सफल संचालन हेतु उनके सहयोग की बात कही। आगे बैठक के दौरान सभी के सहमति और सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम जलार्पण को लेकर भादो मेला के दौरान गर्भ गृह में रुद्राभिषेक पूजन पर रोक रहेगी।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
