शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ़ गोरा की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
टीएमएच ले जाते समय मौत, शरीर पर पांच गोलियों के निशान
शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने कुख्यात तौकीर उर्फ़ गोरा की धारदार हथियार से हमला कर और करीब से गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। हत्या को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
पूर्वी सिंहभूम: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में गुरुवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कुख्यात तौकीर उर्फ़ गोरा की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर रोड नंबर-2 स्थित मस्जिद के पास तौकीर खड़ा था, तभी दो बदमाश बाइक से पहुंचे। पहले उस पर धारदार हथियार से वार किया गया और फिर करीब से कई राउंड गोली चलाई गई। गोलियां लगने के बाद तौकीर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर पांच गोलियों के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना पर कदमा थाना की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे मिले हैं। आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फायरिंग के बाद शास्त्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है। अस्पताल में मौजूद परिजन और परिचित सदमे में हैं। एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरेे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
