अपहरण की कोशिश नाकाम! चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई अपनी जान
मनोहरपुर बाजार से घर लौटते समय युवक ने दिया घर छोड़ने का झांसा
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक 9 वर्षीय स्कूली बच्ची की सूझबूझ और बहादुरी से संभावित अपहरण की घटना टल गई। मनोहरपुर बाजार से घर लौटते समय एक अज्ञात युवक ने बच्ची को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया।
पश्चिमी सिंहभूम : जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक स्कूली बच्ची की सूझबूझ और साहस से संभावित अपहरण की घटना टल गई। अज्ञात युवक ने बाइक पर बैठाकर ले जाए जाने के दौरान बच्ची ने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

जब बच्ची ने युवक से बाइक रोकने को कहा तो उसने बाइक नहीं रोकी। स्थिति को भांपते हुए लक्ष्मी ने साहस दिखाया और चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद सामने से आ रहे कुछ राहगीरों से मदद मांगी और किसी तरह अपने घर पहुंच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बाद परिवार की ओर से मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
बुधवार को मनोहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
