पूर्वी सिंहभूम में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20.50 किलोग्राम गांजा बरामद

विशेष टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा तस्कर, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पूर्वी सिंहभूम में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20.50 किलोग्राम गांजा बरामद
गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिसकर्मी

पूर्वी सिंहभूम जिले की बहारागोड़ा पुलिस ने 20.50 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और झारखंड में नशा सप्लाई करने आया था। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा।

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले की बहारागोड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गांजा तस्कर को 20.50 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को बहारागोड़ा बस स्टैंड के पास से उस वक्त पकड़ा, जब वह गांजा लेकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था।

रविवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर बहारागोड़ा की ओर बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही घाटशिला के एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिपेन्दर सोमानी (52 ) के रूप में की गई है। वह पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.50 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 540 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह खड़गपुर के एक व्यक्ति सुल्तान से गांजा खरीदकर झारखंड के बहारागोड़ा क्षेत्र में सप्लाई करने आया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका