मथुरापुरी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पांच दिन से था लापता

पहचान के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

मथुरापुरी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पांच दिन से था लापता
कान्हाई महतो (फाइल फोटो)

पूर्वी सिंहभूम के पटमदा क्षेत्र में पांच दिनों से लापता कान्हाई महतो का शव मथुरापुरी जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।

पूर्वी सिंहभूम:  के पटमदा थाना क्षेत्र में मथुरापुरी जंगल से बरामद एक युवक के शव की पहचान मंगलवार सुबह हो गई। शव सोमवार देर शाम मिला था, जिसकी सूचना रात में ही परिजनों तक पहुंची। मृतक की पहचान कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा गांव निवासी 35 वर्षीय कान्हाई महतो के रूप में की गई है, जो बीते पांच दिनों से लापता था।

जानकारी के अनुसार, कान्हाई महतो मानसिक रूप से बीमार था और काटिन बाजार स्थित एक गल्ला दुकान में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते बुधवार की सुबह वह शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के गांवों और इलाकों में काफी खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं चल सका।

कान्हाई अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था, जबकि उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उसकी तीन बेटियों में से बड़ी बेटी की शादी बनकुचिया गांव में हुई है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता गोपाल महतो ने बताया कि लापता होने से पहले वह सामान्य था, हालांकि मानसिक बीमारी के कारण वह कभी-कभी अनियंत्रित व्यवहार करता था।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार की सुबह माचा स्थित सीएचसी अस्पताल के पास कुछ चरवाहों ने उसे जंगल की ओर जाते देखा था। पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया और तेज़ कदमों से जंगल की ओर बढ़ गया। पुलिस की मानें तो कान्हाई ने जंगल के एक पेड़ पर फंदे से लटकर जान दे दी थी।

चरवाहों की सूचना पर पुलिस सोमवार को मथुरापुरी जंगल पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के शीतगृह में रखवाया गया। मंगलवार को परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खुदकुशी की आशंका जताई है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी
गर्मी के सीजन में डॉलर लहर का धमाका: अब 'डेली एसेंशियल' में मिलेगा मनोरंजन का डोज
खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का चेहरा बिगाड़ा, नाक का हिस्सा तक नहीं बचा
Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now