घाटशिला उपचुनाव में आज़ाद समाज पार्टी ने झामुमो को दिया समर्थन
समर्थन से उपचुनाव का मुकाबला हुआ और भी दिलचस्प
घाटशिला उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक मोड़ देखने को मिला है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने लिया। इस कदम से उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
पूर्वी सिंहभूम: जिले के घाटशिला उपचुनाव में अब राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को अपना आधिकारिक समर्थन देने का ऐलान किया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने की।
प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि पार्टी का यह निर्णय जनहित, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को मज़बूत करने के लिए लिया गया है। उन्होंने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की कि वे एकजुट होकर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।


Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

