सीवान में आधी रात मुठभेड़: पुलिस की गोली से दो कुख्यात अपराधी ढेर
पुलिस ने मौके से अपराधियों की बाइक और अवैध हथियार किए बरामद
बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास मंगलवार की आधी रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित कुमार शर्मा और रिशु गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये अपराधी सीवान के कई ज्वेलरी लूटकांड और हैदराबाद की वारदातों में शामिल रहे हैं। गंभीर हालत में दोनों को पटना रेफर किया गया है।
सीवान: मुख्य मार्ग पर मंगलवार की आधी रात सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और रात में ही सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि बसंतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस को देखते ही भागने लगे। पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए सटीक फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े।

डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मुठभेड़ के बाद जिले में सक्रिय लूट गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
