स्वांग वासरी में हाईवा की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों का विरोध
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मई में होनी थी बेटी की शादी
स्वांग वासरी, गोमिया में हाईवा वाहन से दबकर दिहाड़ी मजदूर नागेन्द्र साहनी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया। बाद में वाहन मालिक और प्रबंधन द्वारा आर्थिक सहायता देने की सहमति के बाद शव उठाया गया। मृतक ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे और उनकी बेटी की शादी भी तय थी।
बोकारो : गोमिया के स्वांग वासरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर की बैंकर के पास हाईवा (डंपर) के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

परिवार में पत्नी समेत तीन बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बेटी की शादी आगामी मई माह में तय थी। इस असामयिक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश जताया। बाद में आपसी समझौते के तहत गाड़ी मालिक द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपये तथा प्रबंधन की ओर से 50 हजार रुपये देने की सहमति बनी, जिसके बाद शव उठाया गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि परिजन शव को पैतृक गांव ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
