झारखंड में चल रहा माफिया राज, विस्थापितों के मुद्दे गौण: सुदेश महतो

बोकारो में मिलन समारोह में आजसू में शामिल हुए हजारों युवा 

झारखंड में चल रहा माफिया राज, विस्थापितों के मुद्दे गौण: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कहा कि आजसू ने झारखंड की लड़ाई लड़ी है और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से वार्ता कर अलग राज्य लिया है. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल और बोकारो स्टील विस्थापितों को नौकरी में प्राथमिकता दे.

बोकारो/रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बोकारो में आयोजित मिलन समारोह में कहा है कि झारखंड में माफिया राज चल रहा है. इसके विरुद्ध एकजुट एवं संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि राज्य में विस्थापितों के मुद्दे गौण कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के आने के बाद कोयला, गिट्टी, बालू और अन्य खनिजों का अवैध कारोबार फल–फूल रहा है एवं लगातार अवैध खदानों में विस्थापित जनता दफन की जा रही है और बीसीसीएल तथा पुलिस–प्रशासन इसे संरक्षण दे रहा है. 

सुदेश महतो ने कहा कि आजसू ने झारखंड की लड़ाई लड़ी है और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से वार्ता कर अलग राज्य लिया है. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल और बोकारो स्टील विस्थापितों को नौकरी में प्राथमिकता दे. स्थानीय नीति को परिभाषित किया जाए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट और माफिया तत्वों को संरक्षण दे रही है. माफिया तत्वों द्वारा गरीबों की लड़ाई लड़ रही आजसू पार्टी पर लगातार हमला करने का प्रयास किया जा रहा है.

विस्थापितों पर ढाया जा रहा है जुल्म: चंद्रप्रकाश चौधरी

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि विस्थापितों की कुर्बानी पर कोयला खदान खड़े हैं. लेकिन उनपर ही जुल्म ढाया जा रहा है और कोयला की लूट हो रही है. बीसीसीएल और पुलिस–प्रशासन की मिलीभगत से माफिया ने आतंक मचा रखा है. आजसू अब चुप होकर बैठने वाली नहीं. कोयलांचल से माफिया को खत्म करेंगे.

हजारों युवा शामिल हुए आजसू में

मिलन समारोह में विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा और राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लिया. सुदेश महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी ने नए सदस्यों का स्वागत माला एवं पट्टा पहना कर किया.

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीजीएच में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत निकली अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली

मिलन समारोह ये थे उपस्थित

समारोह को मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, महासचिव यशोदा देवी, रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप डांगी, धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, काशी नाथ सिंह, अजय सिंह, राजेश महतो, नवीन महतो, टिकेत महतो और संतोष महतो आदि ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, उनके संघर्ष और त्याग को नमन: उपायुक्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान