Bokaro News: विहिप एवं बजरंग दल के सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर
शिविर में महिलाओं ने भी काफी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
गोमिया के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विहिप एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 118 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने शिविर का उद्घाटन करते हुए रक्तदान को जीवन बचाने का सबसे पुनीत कार्य बताया। इस मौके पर स्व. सूगीया देवी फाउंडेशन के सहयोग से भोजन की व्यवस्था की गई और बड़ी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने रक्तदान कर अपनी सामाजिक सहभागिता दर्ज कराई।
गोमिया: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल गोमिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ एवं विशिष्ट अतिथि विहिप के प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार, बोकारो जिला सेवा प्रमुख सुमित कुमार, जितेंद्र ठाकुर, संजय जैन आदि ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में महिलाओं ने भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बताया कि समिति द्वारा आगे भी इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इसके बाद रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। यहां स्वर्गीय सूगीया देवी फाउंडेशन की ओर से लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। मौके पर विहिप के प्रखंड संयोजक अमित रवानी, स्व सुगिया देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेश यादव, बबलू कुमार जायसवाल, उमेश यादव, धीरेंद्र पासवान, महेश कुमार पासवान, अजीत करमाली, नंदलाल चौहान, शैलेश जैन, सुमित जैन, ललन केवट, भागीरथ नायक, विशाल कुमार, छत्रबली पंडित, मनीष श्रीवास्तव, उमेश कुमार तुरी,
